Trending

अपनी 16 साल की बेटी की लाश को लाखों में बेचा, फिर कराई एक शव के साथ शादी, जानें पूरा मामला

दुनिया में अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे आप सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एक कपल पर आरोप लगाया है कि उन्होनें अपनी 16 साल की बेटी की लाश को पैसे के लिए घोस्ट ब्राइड यानी भूतिया दुल्हन के रुप में बेच दिया। शख्स का आरोप है कि कपल को बेटी के लाश के बदले 66,000 युआना यानी 7,88,269 रुपये मिले। हालांक पुलिस ने इन पैसों की पुष्टि की है लेकिन कपल पर वो मुकदमा नहीं चला सकते क्योंकि उनके पास कोई अधिकार नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के सन नाम के व्यक्ति ने कहा कि उसकी बायोलॉजिकल बेटी जियाओदान ने अपने गोद लिए हुए माता-पिता द्वारा लंबे समय तक मानसिक शोषण झेला, फिर पिछले दिसंबर में तंग आकर उसने घर की नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सन ने कहा कि जब उनके घर जियाओदान पैदा हुई तो उनके पहले से ही जुड़वा बच्चे थे और वे उसक पालन-पोषण नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होनें और उनकी पत्नी ने साल 2016 में जियाओदान को किसी को गोद देने का फैसला किया। इसी बीच वे एक कपल से मिले और अपनी बेटी उन्हें गोद दे दी। हालांकि वे कभी-कभी गोद लिए हुए परिवार के घर रिश्तेदार होने का बहाना करके अपन बेटी से मिलने जाते थे।

घोस्ट मैरिज में नहीं दे सकते दंड- पुलिस

सुन ने गोद लिए माता-पिता पर उसकी बेट की मौत के बाद झांग उपनाम वाले एक युवा मृत व्यक्ति से उसकी शादी  करने और उसेक माता-पिता से 66,000 युआन दुल्हन प्राइस लेने का आरोप लगाया। वहीं इस पुरे मामले पर पुलिस ने कहा कि घोस्ट मैरिज में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है। इसलिए वो कोई भी एक्शन नहीं ले सकते हैं।

क्या है चीन में घोस्ट मैरिज प्रथा

बता दें कि चीन में घोस्ट मैरिज यानी भूत विवाह का इतिहास करीब 3,000 साल पुराना बताया जाता है। आज भी कुछ गांव के इलाकों में यह प्रथा निभाई जाती है। जिसमें लोग ऐसा मानते हैं कि जो व्यक्ति अकेले मरता है, तो उसका अगला जीवन बढ़िया नहीं होगा और इसके उपाय के लिए उसे ऐसे लोगों के साथ जोड़ा जाता है जो लोग  कुंवारे मरे हो। इसीलिए पारंपरिक चीनी शादियों की तरह, नवविवाहित “घोस्ट कपल” के लिए परिवार दुल्हन की कीमत और दहेज दोनों का आदान-प्रदान करते हैं और शादी के बाद एक-दूसरे को रिश्तेदार मानते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें