Dehradun NewsHighlightUttarakhand

मत्स्य अभिकरण में टेंडर घोटाले का खुलासे करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

मानव तस्करी के खिलाफ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता ज्ञानेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। ज्ञानेंद्र ने हाल ही में मत्स्य अभिकरण में एक टेंडर घोटाले का खुलासा अपनी फेसबुक वॉल के माध्यम से किया था। ज्ञानेंद्र के अनुसार उसके बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ज्ञानेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कई दिनों से मिल रही जान से मारने की धमकी

ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि वह ‘एंपावरिंग पीपल’ नाम की संस्था चलाते हैं। उनकी मदद से पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ कई बड़े आपरेशनों को अंजाम दिया है। ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि जब से उन्होंने मतस्य विभाग के अभिकरण में एक टेंडर में हो रहे घोटाले की बात उठाई है तभी से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

ज्ञानेंद्र के मुताबिक पिछले दिनों पहले वो घर का कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की धमकी भी दी। जब उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई तो आरोपित वहां से भाग गए। ऐसा उनके साथ एक नहीं बल्कि कई बार हुआ है।

अज्ञात आरोपियों की जल्द होगी शिनाख्त

पुलिस ने ज्ञानेंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के बाद पुलिस का कहना है कि आऱोपियों की शिनाख्त करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें