Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में आज आए इतने मामले, देहरादून में मिले सबसे ज्यादा केस, देखिए बुलेटिन

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज सोमवार को रविवार की अपेक्षा ज्यादा मामले सामने आए हैं। बता दें कि बीते दिन रविवार को प्रदेशभर में 13 मामले आए थे लेकिन आज सोमवार को 20 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है जो की राहत भरी खबर है। आज 35 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 20 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 213 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज मंगलवार को अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 1, देहरादून में 12, हरिद्वार में 0, नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 5, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344799 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7416 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर आज कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। जी हां बता दें कि प्रदेश में आज रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसमे मीडिया से लेकर मेडिकल सेवाओं समेत कईयों को छूट दी गई है। इसकी एसओपी जारी कर दी गई है।uttarakhand corona

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें