Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम समेत इन इलाकों में हुई बर्फबारी, मैदानी इलाकों बढ़ी ठंड

cold in plains

देहरादून: मौसम ने करवट बदल ली है। जहां निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आज सुबह से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री धाम समेत कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

मौसम केंद्र विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आज भी राज्स के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार चार, पांच और छह दिसंबर को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा। पांच दिसंबर को गढ़वाल मंडल में कुछ जगहों पर बारिश व बर्फबारी होगी। लगातार बादल छाये रहने, बारिश, बर्फबारी के कारण राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में इजाफा होगा। विशेषकर सुबह-शाम मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों ने दिन के तापमान में कमी आने पर धूप के बावजूद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन मौसम खराब रहने के बाद ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। ज्यादातर जगहों पर रात को पाला गिर रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहने से धूप देर से निकल रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें