Big NewsUttarakhand Weather News

यमुनोत्री धाम समेत आस पास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, पांच जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मंगलवार शाम मौसम ने करवट बदल ली। यमुनोत्री धाम समेत आस पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

यमुनोत्री धाम समेत आस-पास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

मंगलवार शाम को मौसम ने करवट बदल ली। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। सीजन में विंटर बारिश कम होने से दिन के सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर सीधा असर पड़ेगा।

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गब्र्याल की ओर से 10 और 11 जनवरी को अधिक कोहरा और ठंड पड़ने की आशंका को देखते हुए जनपद के सभी सरकारी स्कूलों के साथ ही कक्षा एक से आठ तक सभी निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें