Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, खुशी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे, चरम पर भक्तों का उत्साह

केदारनाथ में गुरूवार को भी तेज बर्फबारी हुई। जिसके बाद से तापमान में गिरावट आ गई है। केदारनाथ में अधिकतम पारा माइनस चार व न्यूनतम पारा माइनस सात तक पहुंच गया है। इसके साथ ही बर्फ की मोटी परत जम गई है।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी पढ़ने के बाद से भक्तों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए बीकेटीसी व नगर पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है।

खुशी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

बर्फबारी पढ़ने के बाद से बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। जिसके बाद से बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं से पुलिस लगातार गर्म कपड़े, जैकेट, दस्ताने, बरसाती, जरूरी दवाईयां इत्यादि लेकर आने की अपील की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें