Big NewsUttarakhand Chamoli News

बद्रीनाथ में दोपहर बाद बदला मौसम, धाम में हुई बर्फबारी, ठंड में इजाफा

प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट ली है। बद्रीनाथ धाम में दोपहर बाद मौमस बदला और धाम में बर्फबारी हुई। इसके साथ ही यमनोत्री धाम और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हुई।

बद्रीनाथ में दोपहर बाद हुई बर्फबारी

शुक्रवार को दोपहर बाद ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बदला। दोपहर बाद बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। इसके साथ यमनोत्री धाम में झमाझम बारिश हुई। बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी होने के बाद से तापमान में कमी आई है और ठंड में इजाफा हो गया है।

इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिस कारण कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जबकि निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं। प्रदेश के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है।

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा तो वहीं मैदानी इलाकों में छह नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से दिन में तापमान सही रहेगा तो वहीं सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें