Dehradun NewsHighlight

छह किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट, लाखों में आंकी जा रही कीमत

नशा तस्करों के खिलाफ देहरादून पुलिस अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने बीते दिन पहले पटेलनगर क्षेत्र से एक तस्कर को अरेस्ट किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 6 किलो 796 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

छह किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट

देहरादून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने चंद्रबनी रोड से पट्टियोवाला की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 6 किलो 796 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत एक लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है.

तस्कर बस्तियों में रह रहे मजदूरों को करता था गांजा सप्लाई

आरोपी की पहचान विपिन कुमार राम पुत्र स्वर्गीय फकीर राम निवासी बिहार के रूप में हुई है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त गांजे को वह दिल्ली से खरीदकर लाया था, जिसे वह छोटी-छोटी पुडिया बनाकर मलिन बस्तियों और झुग्गियों में रहने वाले मजदूरों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था.

पूर्व में भी चुका है आरोपी जेल

बता दें आरोपी विपिन कुमार पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस की ये कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ निरंतर जारी रहेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें