Dehradun NewsBig News

पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 140 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून पुलिस नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत 140 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

140 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने नयागांव पेलियो की ओर जाने वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान विमलेश (25) पुत्र भगवान चौधरी मूल निवासी बिहार हाल सेलाकुई, देहरादून को 140 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

महंगे दामों में चरस बेचने की फिराक में था आरोपी

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो मजदूरी का काम करता है. उसने एक अन्य अन्जान नशा करने वाले व्यक्ति से चरस को खरीदा था, जिसे वह अपने साथ मजदूरी का काम करने वाले अन्य लोगों और नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें