भारत में पहली बार वीमेन प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। जो कि 4 मार्च 2023 से शुरू होगा। 13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग में प्लेयर्स की नीलामी हुई। जिसमे टीमों को प्लेयर्स खरीदने के लिए 12 करोड़ की राशि दी गयी थी। इस नीलामी में स्मृति मंधाना सबसे मंहगी प्लेयर बनी। भारत में पहली बार होने जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल पाँच टीम हिस्सा लेंगी।
- Advertisement -
सबसे महंगी प्लेयर बनी स्मृति मंधाना
विमेंस प्रीमियर लीग में प्लेयर्स की नीलामी में सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना बनी। स्मृति मंधाना को आरसीबी ने 3.4 करोड़ में खरीदा। स्मृति के बाद दूसरी मॅहगी बिकने वाली ऑस्ट्रेलिया की खिलाडी एश्ले गार्डनर को गुजरात टिटनस ने और इंग्लैंड की नताली सीवर को मुंबई ने 3.2 करोड़ में खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल
आरसीबी ने बल्लेबाजी में स्मृति को 3.4 करोड़ में खरीदा। ऋचा घोष को 1.9 करोड़ में , इन्द्राणी रॉय और दिशा कासट को 10 -10 लाख में खरीदा। जबकि गेंदबाजी के लिए रेणुका सिंह को 1.9 करोड़ , मेगन सूट को 40 लाख , प्रीती बोसे को 30 लाख, कोमल जजद को 25 लाख तो वहीं सहना पंवार को 10 लाख में खरीदा।
आल राउंडर के लिए एलिसा पेरी को 1.7 करोड़ ,सोफी डिवाइन को 50 लाख ,हीथर नाईट को 40 लाख ,कनिका आहूजा को 35 लाख ,एरिन बर्न्स को 30 लाख ,देनवे को 30 लाख, आशा शोभना, पूनम खेमनार और श्रेयंका पाटिल को 10 -10 लाख में खरीदा।
- Advertisement -
दिल्ली की टीम में ये हैं शामिल
दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिगेज को 2.2 करोड़ ,मेग लेनिन को 1.1 करोड़ , शेफाली वर्मा को 2 करोड़ ,लौरा हरिस को 45 लाख में ,स्नेहा दीप्ति को 30 लाख , तानिया भाटिया को 30 लाख , जसिया अख्तर को 20 लाख तो वहीं अर्पणा मंडल को 10 लाख में खरीदा।
गेंदबाजी के लिए पूनम यादव को 30 लाख में तो वहीं टीटास साधू को 25 लाख में खरीदा। जबकि आल राउंडर में मारिजाने कैप को 1.5 करोड़ , एलिस कैप्सी को 75 लाख , शिक्षा पांडेय को 60 लाख , जेस जोनासेन को 50 लाख , राधा यादव को 40 लाख, मिन्नू मणि को 30 लाख , अरुंधति रेड्डी को 30 लाख और बतरा नौरिस को 10 लाख में खरीदा।
गुजरात जॉइंट्स की टीम में ये खिलाड़ी आएंगें नजर
गुजरात जॉइंट्स ने बल्लेबाजी के लिए ब्रेथ मूनि को 2.2 करोड़ में, सोफ़िया डंकले को 60 लाख में, सुषमा वर्मा को 60 लाख और एस मेघना को 30 लाख में खरीदा है। गेंदबाजी के लिए मोनिका पटेल को 30 लाख में ,परुणिका सिसोदिया और शबनम शकील को 10 लाख में खरीदा है।
आल राउंडर में एश्ले गार्डनर को 3.2 करोड़ , स्नेहा राणा को 75 लाख , जॉर्जिया वेयरहेम को 75 लाख , एनाबेल सदरलैंड को 70 लाख , डियांड्रा डॉटिन को 60 लाख , तनूजा कवर को 50 लाख, हरलीन देओल को 40 लाख , अश्विनी कुमारी को 35 लाख , मानसी जोशी को 30 लाख , डायना हेमलता को 30 लाख और हर्ले गाला को 10 लाख में खरीदा है।
मुंबई इंडियंस में ये खिलाड़ी हैं शामिल
मुंबई इंडियंस में बल्लेबाजी में यास्तिका भाटिया को 1.5 करोड़ , प्रियंका बाला को 20 लाख , धरा गुज्जर को 10 लाख में खरीदा है। गेंदबाजी के लिए सायका इशाख और सोनम यादव को 10 -10 लाख में खरीदा। आल राउंडर के लिए हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़, नेट साइवर को 3.2 करोड़ , पूजा वस्त्रकर को 1.9 करोड़, एमिलिया केर को 1 करोड़ , अमनजोत कौर को 50 लाख , हेले मेथ्यूएज़ को 40 लाख , हीदर ग्रैहम को 30 लाख , इसाबेल वोंग को 30 लाख ,क्लो ट्रायॉन को 30 लाख , हुमेरा क़ाज़ी को 10 लाख , जींतिमानी कलिता और नीलम बिष्ट को 10 -10 लाख में खरीदा।
यूपी वारियर्स में नजर आएंगे ये खिलाड़ी
यूपी वारियर्स ने बल्लेबाजी के लिए एलिसा हीली को 70 लाख , श्वेता सेहरावत को 40 लाख , किरण नवगिरे को 30 लाख , लक्ष्मी यादव और सिमरन शेख को 10 -10 लाख में खरीदा है। गेंदबाजी के लिए शबनम इस्माइल को 1 करोड़ , अंजलि सरवानी को 55 लाख ,राजेश्वरी गायकवाड़ को 40 लाख और लॉरेन बेल को 30 लाख में खरीदा है। आल राउंडर में दीप्ति शर्मा को 26 करोड़ , सोफी एक्लेस्टोन को 18 करोड़ , ताहलिया मैग्रा को 124 करोड़ , देविका वेध को 14 करोड़ ,ग्रेस हैरिस को 75 लाख , पृश्वी चोपड़ा और एस यशश्री को 10 -10 लाख में खरीदा।