HealthHighlight

Sitaram Yechury Death: चेस्ट में इंफेक्शन के कारण सीताराम येचुरी का निधन, जानें इसके शुरुआती लक्षण और संकेत

सीपीआई(एम) के नेता सीताराम येचुरी का बिमारी के चलते निधन(Sitaram Yechury Death) हो गया है। निमोनिया और छाती में गंभीर इंफेक्शन के चलते येचुरी को 19 अगस्त को एम्स में एडमिट कराया था। इसी चेस्ट इंफेक्शन के चलते 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। ऐसे में इस आर्टिकल में जानते है कि ये चेस्ट इंफेक्शन क्या है? और क्या है इसके शुरुआती लक्षण और संकेत।

लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन क्या है? (acute respiratory tract infection)

लोअर रेस्पिरेटरी ट्रेक्ट इन्फेक्शन (RTI) फेफड़ों का इंफेक्शन होता है। ये विशेष तौर पर निचले वायुमार्ग में होता है। आमतौर पर ये वायरस की वजह से होता है। वायरस के अलावा बैक्टीरिया और अन्य अनकोमन जीव के कारण भी ये संक्रमण हो सकता है। जैसे फ्लू, फ्लू इन्फ्लूएंजा काफी कॉमन संक्रमण है जो ज्यादातर सर्दियों के महीनें में होता है।

चेस्ट में इंफेक्शन के लक्षण और शुरुआती संकेत (acute respiratory tract infection Symptoms)

चेस्ट में इंफेक्शन के काफी सारे लक्षण है। जिसमें लगातार खांसी आना, पीला या हरा कफ या गाढ़ा बलगम आना और खून की खांसी होना है। इसके अलावा इसमें मरीज को तेज बुखार, भ्रमित और विचलित महसूस होना, सांस फूलना या सांस लेने में घरघराहट, सीने में दर्द या जकड़न महसूस होना आदि इसके लक्षण है।

लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को कैसे रोके?

लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने के लिए जरूरी है कि अपने आस-पास साफ सफाई रखे। अपने आसपास कीटाणुओं को ना पनपने दें। कहीं भी पब्लिक प्लेस में जाए तो मास्क जरूर पहनें। खांसते और छींकते टाइम अपने मुंह और नाक को कवर करें। इंफेक्शन का खतरा कम करने के लिए हाथों को साबुन से धोएं। सावधानी बरतने से ना सिर्फ आप अपने आप बीमारी के खतरे को कम करेंगे। बल्कि दूसरो को भी बीमारी फैलने से रोक सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें