Big NewsHaridwar NewsHighlightUttarakhand

AE/JE पेपर लीक प्रकरण में 96 और आरोपियों के खिलाफ SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

96 और आरोपियों के खिलाफ SIT ने दाखिल की चार्जशीट

बता दें चार्जशीट में 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में 60 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कि गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक अकाउंट में 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई है। बता दें जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपए की ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें