Entertainment

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन का ट्रेलर इस दिन होगा जारी, नोट कर लें तारीख

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के लिए फैंस काफी उत्साहित है। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है तब से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जा रही है। फिल्म से सभी एक्टर्स के फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं। अब बस दर्शकों को ट्रेलर (Singham Again Trailer) का इंतजार है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

SINGHAM

सिंघम अगेन के ट्रेलर का ऐलान (Singham Again Trailer )

खबरों की माने तो फिल्म का ट्रेलर लॉन्च ग्रैंड होने वाला है। सिंघम अगेन का ट्रेलर सात अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट इस दौरान मौजूद रहेगी।

मल्टी स्टारर फिल्म में अजय के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर आदि स्टार्स अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर मोस्ट अवेटिड ट्रेलर में से एक बन गया है। फिल्म एक नवंबर को दिवाली के समय (Singham Again Release Date) रिलीज की जाएगी।

भूल भुलैया 3 के साथ होगा क्लैश

इस फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiya 3) से होने जा रहा हैं। दोनों ही फिल्में दिवाली के समय सिनेमाघरों में दसतक देगी। ऐसे में देखना ये है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कबजा जमाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button