Businesshighlight

Silver Price Today: सोना छोड़िए चांदी के दाम भी आसमान छू रहे, अब इसे लेने के लिए भी चुकानी होगी मोटी रकम

Silver Price Today: सोने के दाम के साथ-साथ चांदी के दाम भी आसमान छू रहे है। बाजारों में जबरदस्त खरीदारी के बीच गुरूवार यानी आज चांदी की कीमत 2 लाख के पार चली गई हैं। जहां भारत में सोना (Gold Price in India) 1.3 लाख प्रत‍ि 10 ग्राम हो गया है। तो वहीं चांदी ने कुछ शहरों में 2 लाख रुपए प्रत‍ि क‍िलो का स्‍तर छू ल‍िया है।

Silver Price Today सोना छोड़िए चांदी के दाम भी आसमान छू रहे

आजकल सोना फिर चाहे वो 24 कैरेट हो या फिर 18 कैरेट, फिलहाल ये ज्यादातर लोगों की पहुंच से बाहर हो रहा है। जिसके चलते लोग चांदी की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन चांदी के भी दाम भी लगातार बढ़ रहे है। जिसके चलते अब लोगों को धनतेरस पर चांदी के टुकड़ों या फिर हलके सिक्कों से काम चलाना पड़ सकता है।

2 लाख के पार हुई चांदी की कीमत

खबरों की माने तो इस साल चांदी की कीमतों में करीब 75% की बढ़ोतरी देखी गई है। तो वहीं प्लैटिनम की कीमत में भी करीब 80% का इजाफा हुआ है। सभी कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है। जहां सोने की मांग में ज्वैलरी और निवेशकों का बड़ा योगदान है। तो वहीं चांदी एक महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल कम्पोनेंट है।

चांदी की कीमतें र‍िकॉर्ड ऊंचाई पर

घरेलू बाजारों में त्यौहार से पहले चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। औद्योगिक मांग और निवेशकों की खरीदारी के कारण कई जगहों पर चांदी की कीमतें 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का आकंड़ा पार कर गई है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर के पार चली गई है।

आपके शहर में क्या है चांदी का दाम

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 कि.ग्राम

  • चेन्नई ₹ 2,071 ₹ 20,710 ₹ 2,07,100
  • मुंबई ₹ 1,901 ₹ 19,010 ₹ 1,90,100
  • दिल्ली ₹ 1,901 ₹ 19,010 ₹ 1,90,100
  • कोलकाता ₹ 1,901 ₹ 19,010 ₹ 1,90,100
  • हैदराबाद ₹ 2,071 ₹ 20,710 ₹ 2,07,100
  • केरल ₹ 2,071 ₹ 20,710 ₹ 2,07,100
  • लखनऊ ₹ 1,901 ₹ 19,010 ₹ 1,90,100
  • कोयंबटूर ₹ 2,071 ₹ 20,710 ₹ 2,07,100
  • भुवनेश्वर ₹ 2,071 ₹ 20,710 ₹ 2,07,100

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button