Dehradun NewsHighlight

रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब 8 से 10 फुट लंबा अजगर परिसर में दिखाई दिया. यात्रियों ने जैसे ही अजगर को देखा मानो उनकी सांसें थम गई हो. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है.

रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में मचा हड़कंप

घटना शुक्रवार सुबह ऋषिकेश की है. रेलवे स्टेशन में अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में अजगर को देख हड़कंप मच गया. यात्री अजगर को देख अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे.

अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है. अजगर की लंबाई 8 से 10 फुट लम्बी बताई जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें