Dehradun NewsHighlight

गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप, देखने वालों की अटकी सांस

डोईवाला के जॉली ग्रांट क्षेत्र में खेत में एक विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया. जिसने भी अजगर को देखा मानो उसकी सांसें अटक गई हो. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

खेत में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप

डोईवाला के जॉली ग्रांट क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में 12 फीट का अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए. अजगर को देखने ही चीख-पुकार सुन खेत में गांव वालों का जमावड़ा लग गया. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए तत्काल मौके पर पहुंची.

अजगर देखने वालों की अटकी सांस

खेत मालिक ने बताया कि जब वह गन्ने के खेत में कार्य करने के लिए गए तो एक अजगर के दिखाई देने से उनके होश उड़ गए. उन्होंने इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता और सांप का आर रेस्क्यू करने वाले भारत भूषण को दी और उन्होंने गन्ने के खेत से 12 फीट के अजगर को सकुशल पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें