Uttarkashi News

कंधों पर सिस्टम!, 4 किलोमीटर पैदल बीमार महिला को पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

सरकार लगातार ग्रामीण इलाकों तक सड़क सुविधा पहुंचाने के दावें करती रहती है। उसके बावजूद आज भी कई ऐसी खबरे सामने आती है जो इन दावों पर सवाल खड़े करती है। आज भी कई गांव बुनियादी संपर्क मार्ग से वंचित है। इसी से जुड़ा एक मामला मोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत पोखरी से सामने आ रहा है। यहां पर सड़क ना होने की वजह से घायल महिला को गांव वाले चार किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर मेन रोड तक लेकर गया। जिसके बाद वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

4 किलोमीटर पैदल बीमार महिला को पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

पोखरी की ये घटना एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने की कठिनाइयों को उजागर कर रही है। दरअसल बीते शुक्रवार को 35 साल की संगीत अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।

गांव तक नहीं जाती सड़क

पैर फ्रैक्चर होने की वजह से वो चल नहीं पा रही थी। ऐसे में गांव तक सड़ का संपर्क ना होने की वजह से परिवार वालों ने गांव वालों की मदद ली। चारपाई और कपड़ों की मदद से संगीता को बारी-बारी सबने पीठ पर उठाकर चार किलोमीटर लेकर गए।

नहीं है पहली घटना

बता दें कि ये कोई पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो या फिर प्रसव पीड़ा और कोई दुर्घटना होती है तो ऐसे ही पैदल पीठ पर उठाकर मरीज को चार किलोमीटर तक ले जाना पड़ता है।

पोखरी मोटर मार्ग का सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है. वर्तमान में वन विभाग से स्वीकृति लेने तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.
सुभाष दोरियाल, सहायक अभियंता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-

कई सालों से सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सालों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। बरसात के मौसम में हालात और भी ज्यादा बदतर हो जाते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें