Entertainment

Shubhneet Singh: कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह का इंडिया टूर रद्द, खालिस्तानियों का समर्थन करने का है आरोप

Shubhneet Singh: कनाडाई सिंगर शुभनीत सिंह आज कल सुर्ख़ियों में बने हुए है। इन दिनों वो अपने गानों की वजह से नहीं बल्कि विवादों में फसने की वजह से खबरों में है। उनपर खालिस्तानियों को सपोर्ट देने का आरोप है। जिसकी वजह से उनका भारत दौरा रद्द कर दिया गया है। शुभनीत सिंह का इंडिया में ‘स्टिल रोलिन’ टूर था जो की अब कैंसिल हो गया है।

Canadian Singer का शो हुआ कैंसिल

Canadian singer Shubneet Singh को बड़ा झटका लगा है। उनका भारत में होने जा रहा लाइव कॉन्सर्ट अब कैंसिल हो गया है। सिंगर का मुंबई में ‘स्टिल रोलिन’ नाम से शो होना था। जिसके टिकट टिकटिंग साइट बुकमायशो (BookMyShow) से बुक हो रहे थे।

BookMyShow ने दी जानकारी

ऐसे में BookMyShow ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स(ट्विटर) पर ट्वीट कर ये जानकार दी। उन्होंने ट्वीट कर सिंगर का स्टिल रोलिन टूर कैंसिल होने की जानकारी दी। साथ ही यूजर जिन्होंने टिकट बुक किया था उन सभी के पैसे रिफंड कर दिए है । बता दें की सिंगर पर खालिस्तानियों को सपोर्ट करने का आरोप है।

खालिस्तानियों का समर्थन करने का है आरोप

26 साल के शुभनीत पर आरोप है की वो खालिस्तानियों का समर्थन करते है। इसके अलावा हाल ही में सिंगर ने सोशल मीडिया पर भारत का एक विवादित मैप शेयर किया था।

इस भारत के मैप में पंजाब और जम्मू-कश्मीर को अलग होते हुए दिखाया गया था। इस पोस्ट के बाद वो विवादों के घेरे में आ गए। भारत-कनाडा की tension के बीच अब सिंगर चर्चा का विषय बन गए है।

सिंगर की छीनी स्पॉन्सरशिप, विराट ने किया अनफोलो

इसके अलावा कैनेडियन सिंगर की इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड boAt ने भी स्पॉन्सरशिप वापस ले ली थी। इस बात की जानकारी boAt ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक्स (ट्विटर) पर दी। भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने भी सिंगर को इंस्टाग्राम पर अनफोलो कर दिया था।

Back to top button