
अब जब सब कुछ ठीक चल रहा था। तो बीच में अचानक श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने ब्रेक लेकर सभी को हैरान कर दिया। बताते चलें कि हर तरफ श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम में लेने को लेकर आवाज उठ रही थी। लेकिन उन्होंने अब बीच में सीरीज छोड़ दी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को श्रेयस ने बताया कि पीठ में लगातार जकड़न और थकान के चलते वो रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि साल 2023 में साउथ अफ्रीका के दौरान उन्होंने जो गलती की थी वो फिर से ना कर बैठे।
Shreyas Iyer ने बीच सीरीज में छोड़ा दौरा
साल 2023 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी। इसी बीच दूसरे वनडे से पहले अय्यर ने अचानक से अपना नाम वापस ले लिया। पहले वनडे में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। इसी के बाद उन्होंने भारत वापसी का सोचा। ये फैसल BCCI को पसंद नहीं आया। जिसके बाद बोर्ड की तरफ से सभी प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा गया था। जिसे अय्यर ने नहीं माना।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट जगत में छाया मातम!, महान Umpire Dickie Bird का निधन
पिछली गलती को दोहराया
जिसका असर हुआ ये कि उन्हें BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ही बाहर कर दिया। हालांकि उनकी वापसी जरूर हुई लेकिन वो टेस्ट टीम में नहीं लौट पाए। अब अचानक से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टेस्स मैच से ब्रेक लेने का सोचा। जिसने अब नया विवाद पैदा कर दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनका टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता अब बंद होता नजर आ रहा है।
बीच सीरीज में क्यों लिया नाम वापस Shreyas Iyer Test Career
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 साल के श्रेयस ने इस हफ्ते लखनऊ में होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। खबरों की माने तो अय्यर ने चयनकर्ताओं को समझाया कि उनका शरीर अब रेड-बॉल क्रिकेट की शारीरिक मांगों को पूरा नहीं कर पाएगा।
क्या खत्म हुआ श्रेयस अय्यर का टेस्ट करियर ?
अगले महीने अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू दो टेस्ट सीरीज में शामिल करने को लेकर विचार किया गया था। इसी की तैयारी के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कप्तानी का जिम्मा दिया गया था। हालांकि बीच में अपना नाम वापस लेने के उनके इस फैसले ने अब रेड-बॉल क्रिकेट में उनका भविष्य संदेह में डाल दिया है।