SportsBig News

ICU में एडमिट थे क्रिकेटर Shreyas Iyer!, हुई Internal Bleeding, जानें अब कैसी है तबीयत?

Shreyas Iyer Injury Update 2025: भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए अय्यर सिडनी अस्पताल में आईसीयू में थे। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और वो ICU से बाहर आ गए हैं।

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अय्यर ने उल्टा भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की थी। जिसके चलते उन्हें चोट लग गई थी। तुरंत ही उन्हें उसके बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब बीसीसीआई ने उनकी सेहत को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है।

Shreyas Iyer ICU से बाहर आए

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि श्रेयस अय्यर की हेल्थ अब स्थिर है। साथ ही वो आईसीयू से भी बाहर आ गए हैं।

दरअसल ये घटना भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान हुई। अय्यर एलेक्स कैरी (Alex Carey Catch) का कैच पकड़ने के लिए पीछे की तरफ दौड़े। बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच पकड़ने के वक्त उन्हें चोट लगी थी। इसी के चलते उनकी बाईं पसलियां टूटी। मेडिकल रिपोर्ट में आया है कि उनकी स्पिलीन (तिल्ली) फट गई है।

क्या हुआ था Shreyas Iyer को?

हालांकि उनकी हालत में अब काफी सुधार है। वो स्वस्थ हो रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि स्पिलीन पेट के बाएं ऊपरी हिस्से में होती है। ये खून को साफ करने और शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करती है। ये काफी नाजुक होती है। यहीं वजह है कि अय्यर को चोट लगते ही वो आसानी से फट गई। किसी कि भी खेलते समय गिरने या कही जोर से टक्कर लगने पर ये आसानी से फट सकती है।

हुई Internal Bleeding

ये हमारे पेट में रहता है। बता दें कि जब स्पिलीन या तिल्ली जब फटती है तो इंटरनल ब्लीडिंग होती है। जो कि गंभीर स्थिति पैदा करता है। यहीं श्रेयस अय्यर के साथ भी हुआ। इंटरनल ब्लीडिंग के चलते फौरन ही क्रिकेटर को अस्पताल ले जाया गया।

Shreyas Iyer को फिट होने में अभी लगेगा वक्त

एक रिपोर्ट की माने तो चोट लगने के बाद श्रेयस अय्यर अचानक से ड्रेसिंग रूम में बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अगर थोड़ी भी देरी होती तो ये क्रिकेटर के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। कहा जा रहा है कि कई हफ्तों तक अय्यर खेल से बाहर रह सकते है। पूरी तरह से फिट होने में उन्हें अभी फिलहाल समय लगेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button