Entertainment

Stree 2 Teaser : श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म का टीजर हुआ जारी, इस दिन दस्तक देगी ‘स्त्री 2’

श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव(Rajkumar Rao) की फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) का जब से ऐलान हुआ है तब से ही फैंस मूवी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी खतरनाक और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है।

फिल्म का टीजर जारी (Stree 2 Teaser)

Stree 2 के टीजर की शुरुआत स्त्री के स्टेच्यू से होती है। जिसमें ‘ओ स्त्री कल आना’ नहीं बल्कि ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ लिखा होता है। ऐसे में इस दूसरे पार्ट में कुछ ट्विस्ट एड टर्न देखने को मिल सकते है। मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक।”

फिल्म 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट की है। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अभिनय करते नजर आएंगे। बता दें कि साल 2018 में फिल्म का पहला पार्ट ‘स्त्री’ रिलीज हुआ था। ऐसे में छह साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है।

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है ये फिल्में

मैडडॉक फिल्म द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। बता दें कि हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्मों की शुरुआत स्त्री के पहले पार्ट से ही हुई थी। हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्मों में ‘स्त्री’, ‘रूही’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ पहले ही शामिल है। ऐसे में स्त्री का सीक्वल भी इसका हिस्सा है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें