Entertainmenthighlight

Spider Man से मिली बॉलीवुड की ‘स्त्री’, Shraddha Kapoor की फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

स्त्री फिल्म से बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। जिसके लिए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसी बीच अब एक बार फिर श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया को हिला दिया है। हाल ही में अभिनेत्री एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां पर स्त्री(Stree) को स्पाइडर मैन(Spider Man) के साथ देखा गया। रेड कारपेट पर श्रद्धा कपूर और हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड से मिली।

Spider Man से मिली बॉलीवुड की स्त्री Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

हाल ही में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। ये इवेंट साउदी अरब के जेदा में हुआ था। इसी फेस्टिवल से श्रद्धा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो हॉलीवुडड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड के साथ पोज देती नजर आईं। रेड कारपेट पर आते ही दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। जिसके बाद दोनों बात करते हुए भी नजर आए।

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor की फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

इस दौरान अभिनेता ने सूट पहना हुआ था। उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। श्रद्धा कपूर एंड्रयू के साथ पोज देते समय फैंस को फ्लाइंग किस देती हुई भी नजर आईं। अभिनेत्री का ये जेश्चर लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं।

Shraddha Kapoor

तो वहीं श्रद्धा कपूर ने काफी वाईब्रेंट आउटफिट कैरी किया। उन्होंने अपने लुक को सिंपल बनाने के लिए पीच लिप कलर लगाया। दोनों स्त्री और स्पाइडर मैन को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठीकाना ही नहीं रहा। फैंस दोनों को एक साथ फिल्म में देखने की इच्छा जता रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button