UttarakhandDehradun News

उत्तराखंड में इस फिल्म की हो रही शूटिंग, मुख्य भूमिका में ये फेमस कलाकार आएंगे नजर

उत्तराखंड अब फिल्मों की शूटिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन गया है। आए दिन प्रदेश में किसी ना किसी फिल्म की शूटिंग चलती रहती है। कई नामी कलाकार उत्तराखंड की वादियों में शूट करते है। अक्षय कुमार से लेकर काजोल और राघव जुयाल तक, अपनी फिल्मों और वेब सीरिज के शूट के लिए यहां आते है। ऐसे में यहां एक और अपकमिंग फिल्म की शूटिंग हो रही हैं। बॉलीवुड फिल्म “हिसाब” के लिए फेमस एक्ट्रेस शेफाली शाह और जयदीप अहलावत यहां आए हुए है।

देहरादून में चल रही फिल्म हिसाब की शूटिंग

फ़िल्म “हिसाब” की देहरादून में शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में शैफाली शाह और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में है। सस्पेंस कॉमेडी इस फिल्म को विपुल शाह डायरेक्ट कर रहे है। बीते दिन विपुल अमृतलाल और उनकी पत्नी अभिनेत्री शेफाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री धामी ने भी इस फिल्म के लिए टीम को शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड में इन फिल्मों की भी हुई है शूटिंग

अच्छी बात ये है कि फिल्म की तीन दिन की शूटिंग में करीब 60 प्रतिशत सपोर्ट क्रू यहीं से लिया गया है। बता दें कि हाल ही में अनुपम खेर अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट के लिए उत्तराखंड आए हुए है। जहां उन्होंने लैंसडौन में शूट किया। प्रदेश में 36 दिनों तक फिल्म की शूटिंग की गई। इसके अलावा काजोल और कृति सेनन भी अपनी फिल्म दो पत्ती की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आईं थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें