Pithoragarhhighlight

Good News : पिथौरागढ़ के सीमांत गांव गुंजी में होगा शिवधाम का निर्माण, पर्यटन विभाग जल्द करेगा तैयारी शुरू

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में नागरिक सेना सम्पर्क कॉन्फ्रेस ( Civil Military liaison Conference ) का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य एवं सेना के मध्य के विभिन्न मुद्दों और राज्य में वाइब्रेंट विलेज योजना पर चर्चा की गई.

CS राधा रतूड़ी ने ली बैठक

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज और विकसित भारत मिशन के कार्यो को पूरा करने के लिए राज्य एवं सेना के प्रभावी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस दिशा में राज्य एवं सेना को समन्वित प्रयास करने हैं।

गुंजी में होगा शिवधाम का निर्माण

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत गांव गुंजी में पर्यटन विभाग द्वारा शिवधाम का निर्माण किया जाएगा। बता दें बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे, सब एरिया कमाण्डर और पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और चंपावत के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button