Sukhee Collection Day 2: 22 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। एक्ट्रेस की फिल्म विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के साथ ही रिलीज़ की गई थी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था। जिसका असर सुखी की कमाई में देखा जा सकता है। फिल्म ने पहले दो दिनों में ही ना के बराबर कमाई की है।
शनिवार को रहा ऐसा हाल
फिल्म को रिलीज़ हुए दो ही दिन हुए है। दो दिन में फिल्म एक करोड़ कमाने में भी नाकाम रही। फिल्म रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर डूब गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 0.3 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 0.4 करोड़ की कमाई की है। अब तक डॉन दिनों में फिल्म ने 0.7 करोड़ का कलेक्शन किया है।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म को सोनाली जोशी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘सुखी’ में शिल्पा शेट्टी के अलावा अमित साध, कुशा कपिला, किरण कुमार, दिलनाज ईरानी, विनोद नागपाल अभिनय करते दिखाई दिए।
ये फिल्म एक 38 साल की हाउसवाइफ पर आधारित है। शादी के बाद जिसकी जिंदगी अपने पति और बच्चों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब अत है जब वो अपने दोस्तों से मिलने रीयूनियन में जाती है।
विक्की की फिल्म के साथ क्लैश
सुखी और विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने एक साथ 22 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म के क्लैश से दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आई है। द ग्रे इंडियन फैमिली ने दो दिन में 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया। ये ‘सुखी’ के मुकाबले काफी सही है।