Sportshighlight

VIDEO: अपनी गर्लफ्रेंड सोफी पर भड़क उठे Shikhar Dhawan, बोले- “पता नहीं कौन सी हिंदी…”

भारतीय टीम के क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वो अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन(Sophie Shine) को लेकर चर्चाओं में हैं। आईपीएल और क्रिकेट से सन्यास ले चुके धवन फिलहाल आयरिश नागरिक सोफी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में उन्होंने सोफी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा था, “मेरी जान।” इसी बीच अब उनका एख वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड की हिंदी से परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं।

अपनी गर्लफ्रेंड Sophie Shine पर भड़क उठे Shikhar Dhawan

हालांकि ये परेशानी असल नहीं है। दरअसल शिखर धवन अक्सर अपने अकांउट से फनी रील शेयर करते रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने सोफी के साथ एक लिप्सिंग वीडियो बनाई। जिसमें धवन उनसे एक सवाल पूछते है। कि तुम्हारा नाम क्या है। इतने में सोफी बिना कुछ कहे वहां से चली जाती है। तो धवन उनसे वापस से यहीं सवाल पूछते हैं।

पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई

फिर क्या वो एक कॉमेडी डायलॉग बोलती है, “अब्बा डब्बा डब्बा।” इसी पर शिखर इस वीडियो को कैप्शन देते है “पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई ये।” जानकारी के लिए बता दें कि सोफी और धवन इस साल की शुरुआत से साथ हैं। भारत में आने से पहले वो दुबई रहती थी।

कौन हैं Shikhar Dhawan Girlfriend Sophie Shine?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। काफी समय से वो दुबई में रह रही थी। इसी साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी में वो धवन के साथ भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए आई थी। बता दें कि सोफी एक कंपनी में प्रोडक्ट कंसलटेंट हैं। पहले उनके सोशल मीडिया पर 50 हजार के करीब फॉलोअर्स थे। लेकिन शिखर के साथ रिलेशन की खबरों के बाद उनके एक लाख 80 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button