Sportshighlight

Shikhar Dhawan ने कर ली सगाई, गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Shikhar Dhawan engagement Photos: भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन से जुड़ी एक गुड न्यूज सामने आ रही है। शिखर ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। सगाई की खूबसूरत तस्वीरें भी शिखर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक फोटो में कपल के हाथ में इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई दे रही है। फैंस इस पोस्ट पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

शिखर ने कर ली सगाई Shikhar Dhawan engagement Photos

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।” बताते चलें कि शिखर धवन की पहले एक शादी हो चुकी है।

गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

पहली बार शिखर धवन को सोफी शाइन के साथ ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय देखा गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज होनी शुरू हो गई थी। कुछ समय बाद धवन ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

कौन हैं सोफी शाइन? Shikhar Dhawan girlfriend Sophie Shine

सोफी एक सफल आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। कैसलरॉय कॉलेज, आयरलैंड से उन्होंने पढ़ाई की है। लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। अभी वर्तमान में वो अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं।

शिखर की पिछली शादी

बता दें कि शिखर धवन की पहले शादी हो चुकी है। साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से उन्होंने शादी की थी। शादी से उनका एक बेटा जोरावर धवन भी है। उनकी पहली पत्नी आयशा शिखर से 10 साल बड़ी हैं। वो एक किक बॉक्सर हैं। दोनों ने सितंबर 2021 में अलग होने की जानकारी दी। साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button