Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में जल्द बनेगा शहीद पुलिसकर्मियों की याद में ‘शौर्य स्मारक’, अब तक कुल इतने हुए शहीद

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड में जल्द सेना की तर्ज पर शहीद पुलिसकर्मियों की याद में शौर्य स्मारक बनेगा। बता दें कि पुलिस विभाग में जो अब तक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए जवानों को अमर करने के लिए और शहीदों की याद में शौर्य स्मारक बनेगा. शहीदों की वीरगाथा वहां लिखी जाएगी। गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस महानिदेशक को शौर्य स्मारक की स्थापना करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि राज्य स्थापना से अब तक कुल 191 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी का, अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपनी जान गंवाई। इनकी याद में अब उत्तराखंड में पुलिस शौर्य स्मारक तैयार करेगी। किसी पुलिसकर्मी ने आपदा में जान गवाई तो किसी ने अपराधियों को पकड़ने के दौरान। किसी पुलिस कर्मी ने कोरोना के कहर के दौरान ड्यूटी करते हुए अपने प्राण त्यागे। अब तक कुल 191 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं। इनमें 138 कांस्टेबल, 36 हेड कांस्टेबल, 14 सब इंस्पेक्टर, दो इंस्पेक्टर व एक डिप्टी एसपी शामिल हैं।

यहां बनेगा शहीद स्मारक

डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पहले पुलिस लाइन में पुलिस शौर्य स्मारक बनाने की योजना थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते शौर्य स्थल पुलिस लाइन से बाहर बनाने की बात कही गई। ऐसे में अब सहस्रधारा रोड पर ननूरखेड़ा क्षेत्र में पुलिस शौर्य स्मारक के लिए जमीन तलाशी जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें