EntertainmentHighlight

23 जून को नहीं हैं Sonakshi Sinha की शादी! शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा, कहा- “परिवार में कुछ तनाव…”

बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का मुंबई वाला घर ‘रामायण’ दुल्हन की तरह सज चुका है। साथ ही मेहंदी का फंक्शन(Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Function) भी हो गया है। पल-पल की अपडेट सामने आ रही हैं।

बीते दिनों खबर थी कि सोनाक्षी के परिवार वाले अभिनेत्री के इस शादी के फैसले से नाराज है। जिसके बाद अभिनेत्री के पिता शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) और दूल्हे जहीर इकबाल(Zaheer Iqbal) का साथ में वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसे में अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सभी अटकलो पर विराम लगाते हुए बयान जारी किया है।

Sonakshi-Zaheer Marriage date

सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा ये

बीते दिनों खबर आ रही थी कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का परिवार इस शादी से खुश नहीं हैं। शादी को लेकर अनबन चल रही है। ऐसे में अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस बात पर हामी भर दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव चल रहा था। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ ठीक चल रहा है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि 23 जून को सोनाक्षी की शादी नहीं हैं।

sonakshi-sinha-and-zaheer-iqbal-marriage

23 जून को नहीं है शादी!

खबर आ रही थी जहीर और सोनाक्षी रजिस्टर्ड मैरिज करेगे। ऐसे में शादी को लेकर भी शत्रुघ्न ने चिजे साफ कर दी है।मीडिया रिपोट्स के मुताबिक शत्रुघ्न ने बताया की उनके परिवार ने शादी को लेकर कुछ ही कहा।

अभिनेता ने कहा, ”ये प्राइवेट फैमिली मैटर है और इन चीजों को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है। शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून को शामिल होंगे। हम लोग बहुत मजे करेंगे 23 जून को।” ऐसे इस बात से ये तो साफ हो गया कि 23 जून को सोनाक्षी की शादी का रिसेप्शन है।

Shatrughan Sinha

नाराजगी पर Shatrughan Sinha शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा ये

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने परिवार में नाराजगी वाली बात पर कहा , ”ये किसकी जिंदगी है? ये सिर्फ मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिस पर मुझे गर्व है। वो मुझे अपनी ताकत मानती है। ”सोनाक्षी को अपना पार्टनर पसंद करने का पूरा हक है और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें