Entertainment

बीते पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती क्यों हैं Shatrughan Sinha ? बेटे लव ने पापा की हेल्थ पर दिया अपडेट

Shatrughan Sinha Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बीते कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट है। वो मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में है। खबरों की माने तो अभिनेता अपने घर पर सोफे से उठते समय गिर गए थे। ऐसे में चोट और दर्द के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्यों हैं Shatrughan Sinha अस्पताल में भर्ती?

खबरों कि माने तो अस्पताल में भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा की माइनर सर्जरी भी हुई है। लेकिन अभिनेता के बेटे लव सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान इन सभी बातों को खारिज कर दिया है। उन्होंने पापा शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि अभिनेता को वायरल फीवर था। जिसके बाद टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया।

बेटे लव ने दिया Shatrughan Sinha की हेल्थ पर अपडेट

लव ने बताया कि अभिनेता का अस्पताल में फुल बॉडी चेक अप कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अभिनेता अब पूरी तरह से ठीक है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

LUV SINHA

बता दें कि आखिरी बार शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी के वेडिंग रिसेप्शन में दिखाई दिए थे। घर में अभिनेता के गिरने की बात 25 जून की है। तो वहीं 27 को अभिनेता अस्पताल में भर्ती हुए थे।.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें