ReligiousHighlight

Shardiya Navratri 2024: मां को खुश करने के लिए नवरात्रि में करें ये काम, नहीं तो पड़ेगा पछताना

कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि(Shardiya Navratri 2024) शुरू होने वाले है। नवरात्रि की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जिसके बाद दसवें दिन दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरह की चीजें करते है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको करने से माता आपसे प्रसन्न हो जाएगी। चलिए जानते है उन चीजों के बारे में।

कब से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि? (Navratri 2024 Kab se Hai )

इस साल शारदीय नवरात्रि तीन अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर (Navratri 2024 Kab se Hai) तक चलेंगे। तीन अक्टूबर से घट स्थापना होने के साथ ही माता का पहले स्वरूप शेलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस बार अक्टूबर 10, 2024 को दोपहर 12:31 से अष्टमी की तिथि शुरू हो रही है, जो कि 11 अक्टूबर दोपहर 12:06 मिनट तक रहेगी।

हालांकि 10 को कन्या पूजन नहीं किया जाएगा। जिसके चलते 11 अक्टूबर को ही अष्टमी पूजने वाले लोग कन्या को जिमा सकते है। तो वहीं नवमी की बात करें तो 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 मिनट पर नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। जो 12 अक्टूबर सुबह 10:58 मिनट तक रहेगी। ऐसे में अष्टमी और नवमी इस साल एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

नवरात्रि पर जरूर करें ये काम

नवरात्रि के दिनों में आपको कुछ काम करने चाहिए जिससे मां प्रसन्न हो जाएंगी। ऐसे में कुछ काम है जिनको करके आप मां को खुश कर सकते है।

पहले दिन घटस्थापना

अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर शारदीय नवरात्रि का पहला दिन मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा के साथ ही कलश की स्थापना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।

घर की सजावट करना ना भूलें

नवरात्रि पर घर की सजावट करना ना भूलें। घर की साफ-सफाई के बाद घर की सजावट करने से घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। माता लक्ष्मी का साफ और सुथरे घर में ही वास होता है। ऐसे में आप छोटी मोटी चीजें लाकर घर को सजा सकते हैं।

पूरे घर की साफ-सफाई

वैसे तो घर को साफ हमेशा ही रखना चाहिए। लेकिन नवरात्रि में इसका ज्यादा ध्यान रखे। शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही अपने घर में साफ-सफाई रखे। साफ घर में ही मां का वास होता है। नवरात्रि के दौरान भी आप साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।

घर की रसोई का रखे ध्यान

घर की साफ-सफाई के दौरान किचन को भी साफ रखे। घर की रसोई की मां का भोग आदि चीजें बनती है। ऐसे में रसोई साफ होने पर ही मां अन्नपूर्णा का घर में वास होगा।

बाथरूम को भी रखे साफ

वास्तु शास्त्र में बाथरूम का बड़ा महत्व होता है। नवरात्रि में आप घर की साफ सफाई के दौरान बाथरूम को साफ करना ना भूलें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें