ReligiousHighlight

Navratri 2024: कब से कब तक हैं शारदीय नवरात्रि? पालकी में बैठकर आएंगी मां, माना जा रहा अशुभ

इस बार शारदीय नवरात्रि तीन अक्टूबर से शुरू(Navratri 2024 Kab se Hai) हो रहे हैं। हर बार मां दुर्गा अलग-अलग सवारी पर सवार होकर आती है। इस बार मां दुर्गा पालकी पर बैठकर आएंगी। जो देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

मां कौन से वाहन से आएंगी, इसका असर देश और दुनिया पर देखने को मिलता है। इस बार नौ दिनों की बजाय नवरात्रि 10 दिन तक मनाई जाएगी। इस बार नवरात्रि बढ़कर आ रही हैं। ऐसे में चलिए जानते है कि नवरात्रि कब से कब तक हैं। साथ ही कौन सा नवरात्र बढ़कर आ रहा है।

शारदीय नवरात्रि कब से कब तक हैं? (Navratri 2024 Kab se Hai )

इस साल शारदीय नवरात्रि तीन अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर (Navratri 2024 Kab se Hai) तक चलेंगे। तीन अक्टूबर से घट स्थापना होने के साथ ही माता का पहले स्वरूप शेलपुत्री की पूजा की जाएगी। 10 को अष्टमी और 11 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी। 12 अक्टूबर को दशहरा है। इस बार नौ दिनों की बजार दस दिन तक नवरात्रि मनाई जाएगी। जहां पर तीसरा नवरात्र बढ़कर आ रहा है। पांच और छह तारीख को तीसरा नवरात्र मनाया जाएगा। सात तारीख को चौथा नवरात्र होगा।

पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

नवरात्रि में मां अलग-अलग वाहन पर सवार होकर आती है। ये निर्भर करता है कि नवरात्रि कौन से दिन से शुरू हो रही है। यदि पहला नवरात्र रविवार और सोमवार को पड़ रहा है तो माता हाथी पर सवार होकर आती है। हाथी की सवारी सबसे शुभ मानी जाती है। मंगलवार औऱ शनिविार से नवरात्रि का आरंभ हो रहा है तो माता घोड़े पर सवार होकर आती है। तो वहीं नवरात्रि का आरंभ गुरुवार और शुक्रवार को होता है तो वो डोली और पालकी पर बैठकर आती है। इस बार तीन अक्टूबर को गुरुवार पड़ रहा है। जिसके चलते माता की सवारी इस बार पालकी है।

पालकी की सवारी नहीं है अच्छे संकेत

योतिष और धर्म के जानकार लोगों के मुताबिक मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही है ये अच्छा संकेत नहीं है। ये सभी के लिए चिंता का विषय है। देश और दुनिया की अर्थ व्यवस्था के लिए ये अच्छे संकेत नहीं है। इसके गिरने से लोगों का धंधा मंदा पड़ सकता है। साथ ही दुनियाभर में महामारी फैलने का भी खतरा है। इसके साथ ही कई अप्राकृति घटना का भी खतरा हो सकता है। सेहत भी खराब हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें