National

शरद पवार ने कहा मैं फायर हूं, अजीत मुझे रिटायर होने के लिए कहने वाले कौन होते हैं, अयोग्य घोषित होंगे बागी

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और अपने भतीजे अजित पवार पर जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कि मुझमें अभी भी आग बाकी है मैं अभी थका नहीं हूं, न ही रिटायर हुआ हूं।

अयोग्य घोषित होंगे बागी

शरद पवार ने अजीत पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग मुझे कुछ भी कह रहे हैं मुझे उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। ”मैं न थका हूं, न रिटायर हुआ, मैं फायर हूं। जल्द ही सभी बागियों को एनसीपी से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा”। अजित मुझे रिटायर होने के लिए कहने वाले कौन होते हैं? मैं अभी भी काम कर सकता हूं।

सुप्रिया को कभी मंत्री नहीं बनाया

पवार ने कहा कि अजित को मंत्री बनाया गया और उपमुख्यमंत्री भी बनाया गया लेकिन उनकी बेटी सुप्रिया सुले को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया, जबकि यह संभव था। उन्होंने कहा कि जब भी राकांपा को केंद्र में मंत्री पद मिला, वह दूसरों को दिया गया, लेकिन सांसद होने के बावजूद सुप्रिया को नहीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें