Big NewsDehradun NewsUttarakhand

रिश्ता शर्मसार: पिता ने की हैवानियत की हदें पार, अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म

थाना क्षेत्र सेलाकुई के अंतर्गत एक पिता ने अपनी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर पिता और बेटी के रिश्ते की मर्यादा को तार तार कर डाला। पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है।

मां ने खोली पोल

थाना क्षेत्र के अंतर्गत किराये के मकान पर पति व बच्चों के साथ रह रही महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है। उसका पति पिछले कुछ सालों से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक पीढ़ी किशोरी उसकी सौतेली बेटी थी।

महिला ने बताया कि उसकी बेटी का जन्म वर्ष 2004 में हुआ था। वर्ष 2020 से उसका पति नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा है। साथ ही महिला का कहना है कि इस मामले में वो पहले भी शिकायत करना चाहती थी लेकिन आरोपी पति पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था साथ ही गाली गलौज करता था।

आरोपी पिता गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट गली गलौज, जान से मरने कि धमकी के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें