शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म जवान (Jawan) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। देश के साथ दुनिया भर में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।साउथ के डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देशित फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
दुनिया भर में फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म रिलीज़ के 11 दिन बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फैंस किंग खान की इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे है। ऐसे में फैंस के इतने प्यार के लिए रविवार यानी 17 सितंबर को अभिनेता ने अपने घर मन्नत के के बाहर फैंस से मिले।
फैंस से शाहरुख ने की मुलाकात
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता देखने के बाद पहली बार शाहरुख़ खान मन्नत के बाहर दिखाई दिए। फैंस मन्नत के बाहर इस उम्मीद से खड़े रहते है की अभिनेता की कभी न कभी एक झलक देखने को मिलेगी।
उनकी एक झलक के लिए फैंस लम्बें समय से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में संडे को फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया। रविवार को शाहरुख़ अपने फैंस से मिलने मन्नत के बाहर आए।
मन्नत’ की छत से की मुलाकात
शाहरुख खान ने मन्नत की छत से फैंस से मुलाकात की। बंगले की रेलिंग से उन्होंने अपने अंदाज़ में फैंस का धन्यवाद किया। शाहरुख़ को देख फैंस ख़ुशी से चिल्लाने लगे और सीटियां बजाने लगे। शाहरुख़ ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पेंट पहनकर अपने फैंस से मिलने आए।
जवान ने कमाए इतने करोड़
शाहरुख खान की ‘जवान’ का कलेक्शन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 735 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।तो वहीं देश में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में फिल्म ने अब तक 440.48 करोड़ का बिज़नेस का लिया है।
जवान की स्टारकास्ट में शाहरुख़ खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। तो वहीं संजय दत्त और दीपिका पादुकोण का फिल्म में कैमियो है। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।