UttarakhandBig NewsDehradun News

स्पा सेंटर में ताबड़तोड़ छापेमारी, मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था देहव्यापर, 13 युवतियां गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापर करवाया जा रहा था। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस टीम के साथ पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मौके से 13 युवतियां को गिरफ्तार किया गया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल को जानकारी मिली थी कि पटेलनगर के स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने छापेमारी के लिए पुलिस टीम को सूचना दी। सोमवार को महिला आयोग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पटेलनगर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की।

तीन स्पा सेंटरों पर मारा छापा

छापेमारी के दौरान लालपुल पर स्थित बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा व पीसफुल स्पा सेंटर में मसाज देने के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था। मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटरों से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि अलग अलग शहरों से हैं। गिरफ्तार की गई दो लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है। हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है

अन्तर्राष्ट्रीय युवतियां भी है शामिल

बताया जा रहा है कि 13 युवतियां में से एक नेपाल, एक सिक्किम, एक सिलीगुड़ी, दो टिहरी, एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार और एक देहरादून से है। इन लड़कियों के पास से स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नही पाया गया है। जानकारी मिली है की एक स्पा सेंटर से अनैतिक वस्तुंए भी बरामद की गई है। फिलहाल लड़कियां पुलिस की हिरासत में है और उनसे पूछताछ जारी है।

अनैतिक सामान के साथ दस्तावेज बरामद

निरीक्षण टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद दस्तावेजों और वहां से बरामद किए गए समान को भी जब्त कर लिया है। जानकारी मिली है की इनमें से दो स्पा सेन्टरों का मालिक एक ही है और वो बाहर के निवासी है। जिसकी खोज के लिए पुलिस टीम ने दबिश देनी शुरू कर दी है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा। अपराधी चाहे कोई भी क्यों न हो सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें