उत्तराखंड में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़!, 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू, एक नाबालिग भी

उत्तराखंड में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नैनीताल के रामनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढैला स्थित एकरोन रिसोर्ट में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देर रात रिसॉर्ट में छापेमारी कर कथित देह व्यापार कर रहे 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक किशोर भी शामिल है। तो वहीं 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटनास्थल से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
रामनगर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
दरअसल नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने रिसॉर्ट में देर रात छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। तो वहीं इसमें नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू भी किया गया है।

52 आरोपी गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू
पुलिस की माने तो इधर काफी लंबे वक्त से अवैध रूप से सैक्स रैकेट चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान रिसॉर्ट के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई। जहां से कई संदिग्ध लोग मिले।रेस्क्यू युवतियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
अवैध शऱाब, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
मौके से पुलिस को अवैध शऱाब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। शुरूआती जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट के अंदर बिना वैध लाइसेंस के बार भी चल रहा था। जांच में होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत भी सामने आई है।
हालांकि मौके से रिसॉर्ट का मैनेजर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।