Jeffery Epstein Files: गर्दन से पैरों तक ‘लोलिता’ की लाइनें, लड़कियों के शरीर पर लिखी इन लाइनों का मतलब क्या है?

Jeffery Epstein Files Lolita lines wriiten in picutres: नाबालिग लड़कियों का सेक्स रैकेट चलाने वाले जैफ्री एपस्टीन की फाइलें 19 दिसंबर को सार्वजनिक की गई। इसमें कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें कई दिग्गज हस्तियां दिखाई दे रहे हैं। किसी की जैफ्री एपस्टीन के साथ तस्वीरें हैं। तो वहीं कई ऐसे फेमस पर्सनैलिटी भी मौजूद है जिनकी कुछ लड़कियों के साथ भी तस्वीरें है।
कुछ में तो लड़कियों के शरीर में कुछ लाइनें भी लिखी हुई हैं। जो एपस्टीन और उसके हवस के भूखे दोस्तों की सोच को दिखाता है। विवादित नॉवेल ‘लोलिता’ से ये लाइनें लिखी गई हैं। चलिए जानते है कि लड़कियों के शरीर पर लिखी इन लाइनों का मतलब क्या है?

लड़कियों के शरीर पर लिखी अपनी गंदी सोच!
दरअसल जब से जैफ्री एपस्टीन की कुछ फाइलें सार्वजनिक की गई हैं तब से ही इंटरनेट पर कोहराम मचा हुआ है। अमेरिकी सरकार की तरफ से सार्वजनिक की गई तस्वीरों में कुछ तस्वीरें ऐसी भी है जिसमें लड़कियों के शरीर पर लोलिता नॉवेल की लाइनें लिखी गई हैं।
जहां एक फोटो में लड़की के पैरों पर ये लाइन हैं। इसी तस्वीर मे बिस्तर पर लोलिता नॉवेल की कॉपी भी नजर आ रही है। इसी तरह अन्य लड़कियों की गर्दन, पीठ और शरीर के बाकी हिस्सों पर पेन से इसी विवादित नॉवेल की लाइनें लिखी गई हैं। लड़कियों के शरीर पर हवस की कहानी लिखी गई।
ये भी पढ़ें:- Epstein Files: हॉट बाथ टब में लड़कियों के साथ मौज लेते दिखे बिल क्लिंटन, भारतीय नेताओं का भी निकला नाम?

विवादित नॉवेल लोलिता की लिखी गई लाइन्स Lolita Novel
“सुबह के समय वो ‘Lo’ थी, सिर्फ ‘लो’, जब वो बिना जूतों के, एक मोजे में चार फीट दस इंच की खड़ी होती थी। slacks पहने हुए वो ‘लोला’ थी। स्कूल में वो ‘डॉली’ थी। सरकारी कागजों पर वो ‘डोलोरेस’ थी। लेकिन मेरी बाहों में वो हमेशा ‘लोलिता’ थी।” ये लाइनें कहीं और से नहीं बल्कि विवादित नॉवेल ‘लोलिता’ की ही हैं।
साल 1955 में व्लादीमीर नोबोकोव की ये नॉवेल एक अधेड़ उम्र के पुरुष की नाबालिग लड़की के प्रति जुनूनी यौन आकर्षण (pedophilia) को दर्शाता है। इसे वो प्यार से “लोलिता” कहता है। कई जगहों पर ये नॉवेल बैन थी। बाद में इसको लेकर फिल्म भी बनाई गई।

जेटा का नाम भी लोलिता एक्सप्रेस
बता दें कि एपस्टीन अपने दोस्तों और लड़कियों को प्राइवेट जेट से एक द्वीप पर लेकर जाता था। जहां वो गंदी पार्टियां ऑर्गेनाइज करवाता था। बता दें कि उसने इस प्राइवेट जेट का नाम भी ‘लोलिता एक्सप्रेस’ दिया था।
क्या बताती हैं ये लाइनें
जैसे लोलिता नॉवेल में एक अधेड़ उम्र के शख्स का नाबालिक लड़की के प्रति आकर्षण दिखाया गया है। ठीक वैसे ही एपस्टीन के भी कारनामे थे। अधेड़ उम्र के ये लोग अपनी हवस की कहानी मासूम बच्चियों के शरीर पर लिखते थे।
आरोपों के अनुसार वो दुनियाभर के राजनेताओं और बिजनेसमैन के लिए नाबालिग लड़कियों का इंतजाम करता था। इनमें 12-13 साल की लड़किया भी शामिल थी। मासूम बच्चियों को वो सेक्स रैकेट में फंसाता था। उसके साथ इस काम में उसकी पत्नी गिसेलेन मैक्सवेल भी थी। एपस्टीन लड़कियों की सप्लाई कर करोड़ों कमाता था।

सजा से पहले ही कथित तौर पर किया सुसाइड
बार-बार वो अपने रसूख की वजह से बचता रहा। लेकिन जब पड़िताओं ने खुलकर आना शुरू किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फैसला आने से पहले ही उसने जेल में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। उसका ये सुसाइड भी सवालों के घेरों में आता है।
पत्नी भी काट रही 20 साल की सजा
तो वहीं उसकी पत्नी 20 साल की सजा काट रही है। हाल ही में 68 नई तस्वीरों को रिलीज किया गया है। जिसमें कई दिग्गज नजर आ रहे हैं। बिल गेट्स, गूगल के सर्गेई ब्रिन, नोम चॉम्स्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन आदि कई नाम शामिल है।

300 Gb में से 2.5 जीबी डेटा ही किया सार्वजनिक
बताया जा रहा है कि जब एपस्टीन के ठिकानों से सबूत जुटाए गए तो उनमें 95000 तस्वीरें मिली। कहा जा रहा है कि टोटल 300 जीबी का डेटा है। जिसमें तस्वीरें, वीडियोज, इमेल्स और बाकी जानकारियां है। फिलहाल सभी फाइलें रिलीज नहीं की गई है। केवल 2.5 जीबी का डेटा ही पब्लिक में रिलीज किया गया है। जो सरकार की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है।