UttarakhandBig NewsDehradun News
उत्तराखंड के मुख्य सचिव एस.एस संधू का सेवा विस्तार, PMO ने बढ़ाया कार्यकाल

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर खबर सामने आ रही है। मुख्य सचिव एस.एस संधू का कार्यकाल पीएमओ ने छह माह के लिया बढ़ा दिया है। इसके लिए पीएमओ की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
मुख्य सचिव एस.एस संधू का सेवा विस्तार
आपको बताते चले मुख्य सचिव एस.एस संधू का रिटायरमेंट 31 जुलाई को होना था। पीएमओ की ओर से उनका सेवा विस्तार बढ़ा दिया गया है। इसके लिए पीएमओ की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें सीएस संधू 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

एसएस संधु जुलाई 2021 में मुख्य सचिव बने थे। उस समय डॉ. संधु एनएचएआई के अध्यक्ष पद पर तैनात थे। सीएम धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने डॉ. संधु को उत्तराखंड के लिए रिलीव किया था और सोशल मीडिया पर बाकायदा यह जानकारी साझा भी की थी।