Haridwar NewsBig News

पायलट बाबा के आश्रम के साधु संतों पर गंभीर आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला, SIT गठित

पायलट बाबा के निधन के बाद उनके आश्रम के साधु संतों पर गंभीर आरोप लगे हैं. मामला जैसे ही पुलिस तक पहुंचा एसएसपी हरिद्वार ने एसआईटी गठन कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

साधु संतों पर लगे गंभीर आरोप

पायलट बाबा के आश्रम के साधु संतों पर उनके इलाज में लापरवाही बरतने और करोड़ों की धोखाधड़ी करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. शिष्य ब्रहमानन्द गिरी ने जगजीतपुर में पायलट बाबा आश्रम के अन्य साधू संतों पर ये आरोप लगाए हैं.

SIT करेगी मामले की जांच

ब्रहमानन्द गिरी ने पुलिस को इसकी तहरीर दी है. मामला जैसे ही पुलिस तक पहुंचा एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने एसआईटी का गठन कर हर एंगल से मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. एसआईटी साधु संतों के विरुद्ध लगे गंभीर आरोपों की जांच करेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें