Haridwar NewsBig News
हरिद्वार में अधजला शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है. श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद हाईवे पर शराब के ठेके के पास अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.
अधजला शव मिलने से मची सनसनी
श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद हाईवे पर कांगड़ी स्थित शराब के ठेके के पास एक अधजला शव पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है.
जांच में जुटी पुलिस
फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है