Big NewsDehradun News

40 साल तक विधायक रहे हरबंस कपूर का निधन, उत्तराखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि गढ़ी कैंट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। इससे प्रदेश भर में शोक की लहर है। सीएम ने दिवंगत विधायक के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश में लिखा गया है कि दिवंगत विधायक हरबंस कपूर, मा० मूतपूर्व विधान सभा अध्यक्ष और मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार का आकस्मिक निधन हो गया है। इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए-

(i) दिनांक 13.12.2021 को जिस जिले में अन्त्येष्टि होगी, उस दिन वहां प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। अतः दिनांक 13.12.2021 को जिला देहरादून के सभी सरकारी कार्यालय बन्द रहेंगें।

(ii) यदि अन्त्येष्टि संस्कार उत्तराखण्ड राज्य में होता है तो पुलिस सम्मान के साथ होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें