Dehradun NewsHighlight

वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह टोलिया का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव संजय टोलिया के पिता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंदन सिंह का निधन हो गया है. 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. उनके निधन पर सीएम धामी ने गहरा दुख जताया है.

सीएम धामी ने जताया वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड शासन में अपर सचिव पद पर कार्यरत संजय टोलिया के पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह टोलिया के निधन पर शोक व्यक्त किया. सीएम धामी ने भगवान से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान ओर शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है.

कौन हैं कुंदन सिंह टोलिया ?

कुंदन सिंह वर्तमान में भारतीय रेड क्रॉस समिति उत्तराखंड में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे. कुंदन टोलिया साल 1998 से 2008 तक लगातार दो बार मुनस्यारी के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं. नगर पालिका पिथौरागढ़ के उपाध्यक्ष रहने के साथ भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा सहित तमाम पदों पर कार्यरत रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें