Uttarakhand

“एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ” कार्यक्रम के तहत छात्राओं को दिया जा रहा आत्मरक्षा प्रशिक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे छात्राओं की सुरक्षा के लिए हमेशा संवेदनशील रहती है। पौड़ी में स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना सुढृढ़ करने, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनायें एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिये “एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरजी का साथ” कार्यक्रम जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में लगातार चलाया जा रहा है।

इसी के तहत पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देना, साईबर सेफ रहने हेतु जागरूकता,आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ छात्राओं को गुड टच बैड टच के अन्तर के सम्बन्ध में महिला पुलिस कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिला पुलिस कार्मिकों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर लगातार छात्राओं को जागरूक करते हुये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिला हेल्प लाईन प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक टीना रावत पुलिस टीम द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार एवं जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय खैरासैंण में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जहां पहले छात्राओं को पोक्सो एक्ट एवं उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी देकर उनको जागरूक किया गया।

साईबर क्राइम की दी जानकारी

वर्तमान में छात्राओं द्वारा सोशल साइट्स (फेसबुक, ट्वीटर एवं इन्ट्राग्राम आदि) का प्रयोग किया जा रहा है परन्तु कुछ बातों की अनिभिज्ञता के कारण वे साईबर अपराध का शिकार हो जाती हैं। जिसके लिये उन्हें साईबर सेफ (अपने प्रोफाइल को कैसे लॉक करना, अपनी निजी जानकारियाँ शेयर नहीं करनी है आदि) के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षित महिला कार्मिकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी भी पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों पर वार करना आदि तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे छात्राएं मुसीबत के समय खुद का बचाव कर सके। साथ ही पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किये गये।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें