Haridwar NewsBig News

युवक के साथ बेटी को देख चढ़ा परिवार का पारा, प्रेमी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

हरिद्वार के रुड़की से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के साथ बेटी को देखकर परिवार का पारा चढ़ गया। युवती के परिवार के लोगों ने युवक को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना का किसी ने वीडियो बना दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें कुछ लोग युवक को निर्वस्त्र कर हाथ रस्सी से बांध कर दौड़कर बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो की जब जांच कराई तो पता चला कि घटनास्थल रुड़की के खटका बाईपास का है।

अस्पताल में भर्ती है युवक

वीडियो में जिस युवक के साथ मारपीट हो रही है, उसका नाम अर्जुन है और वह टोडा कल्याणपुर का रहने वाला है। युवक की पहचान होने पर पुलिस उसके घर पूछताछ के लिए पहुंची। वहां जाकर पता चला कि युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। युवक के परिजनों से जानकारी ली तो पता चला कि वीडियो नौ अप्रैल का है ।

दबंगो के डर के चलते परिजनों ने किया तहरीर देने से इनकार

पुलिस ने परिजनों से तहरीर देने की बात कही लेकिन युवती के परिजनों के डर के चलते तहरीर देने से मना कर दिया। इस मामले में सिपाही अनूप सिंह की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेनपाल निवासी टोडा कल्याणपुर और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मेनपाल की बेटी युवक के साथ खड़ी थी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। सभी लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें