Big NewsDehradun NewsUttarakhand

कल सुबह रूट प्लान देखकर ही निकले घर से बाहर, देहरादून को पुलिस ने दो सुपर जोन में बांटा

ईद के मद्देनजर राजधानी पुलिस ने यातायात प्लान में फेरबदल किया है। बिंदाल और क्लेमेंटटाउन ईदगाह में अलविदा नमाज के दौरान शहर की 12 सड़कों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

दो सुपर जोन में बंटा देहरादून

ईद के मद्देनजर देहरादून जनपद दो सुपर जोन, आठ जोन, 21 सेक्टर तथा 46 सब सेक्टर में बांटा गया है। जोन में प्रभारी क्षेत्राधिकारी स्तर, सेक्टर में निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा सब सेक्टर में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

ये रहेंगे बैरियर प्वांईट

  • घंण्टाघर चौक
  • बिन्दाल चौक
  • किशननगर चौक
  • बल्लूपुर चौक
  • कौलागढ चौक
  • टर्नर रोड़.
  • सुभाष नगर तिराहा
  • चन्द्रबन्दनी चौक
  • बिन्दाल ईदगाह

बिन्दाल ईदगाह

  • घंण्टाघर से चकराता रोड़ की तरफ कोई भी वाहन नही जाएगा।
  • दर्शनलाल चौक से घंण्टाघर होते हुऐ कैण्ट व बल्लुपूर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सभी वाहन राजपुर रोड़ न्यू कैंट रोड से होते हुऐ बल्लुपूर की ओर जा सकेगे।
  • किशननगर चौक से शहर की तरफ आने वाले यातायात को कैंट रोड, कौलागढ होते हुऐ दिलाराम, बल्लूपुर चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • बल्लूपुर पर बैरियर लगाकर बल्लूपुर से शहर की ओर जाने वाले यातायात को कैंट या बल्लीवाला चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा ।

बिन्दाल ईदगाह

  • सहारनपुर- दिल्ली मार्ग से आने वाले यातायात को चन्द्रमणी मोड से वाईल्ड लाईफ इन्सीट्यूट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जहां से सभी वाहन जीएमएस रोड़ शिमला बाई पास की ओर से आईएसबीटी की तरफ संचालित किया जाएगा।
  • आईएसबीटी से सहारनपुर- दिल्ली मार्ग की ओर जाने वाले यातायात को टर्नर रोड से थाना क्लेमेंट टाउन होते हुऐ वाया सुभाषनगर से दिल्ली-सहारनपुर की ओर भेजा जाएगा।
  • सभी प्रकार के भारी वाहन सेट टैक्स, आरटीओ चैक पोस्ट पर सड़क के किनारे रोक दिए जाएंगे। रिस्पना से जाने वाले भारी वाहनों को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोक दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें