HighlightDehradun News

सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के चलते डीएम ने ली बैठक, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के साथ कुछ अन्य जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के चलते डीएम ने ली बैठक

राजधानी में लगातार सड़क हादसे की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते छह महीने में 20 से भी ज्यादा लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज बैठक ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से तमाम व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जनता से की ये अपील

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूर करें। आपको बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संजीदगी दिखाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें