UttarakhandDehradun NewsHighlight

किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया गाजियाबाद, ढाई महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

किशोरी को बहला फुसलाकर गाजियाबाद ले जाने वाले युवक को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित किशोरी को बहलाफुसलाकर अपने साथ गाजियाबाद ले गया। वहां पर युवक ने किशोरी के साथ ढाई महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया गाजियाबाद

मामला नेहरू कॉलोनी थाने का है। जानकारी के मुताबिक एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी को एक अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।

किशोरी के पास मोबाइल न होने के चलते उसका कहीं पता नहीं लग पाया। पुलिस ने किशोरी के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की तो पता चला कि हिमांशु निवासी सपेरा बस्ती भी तभी से गायब है। शक होने पर पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला युवक गाजियाबाद में एक किराये के कमरे में रह रहा है।

आरोपित युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस जब गाजियाबाद पहुंची तो उसके कमरे से किशोरी को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीड़िता को बरामद किया। पुलिस ने आरोपित युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें