highlightUttarkashi

Chardham yatra news : यमुना नदी में गिरे यूपी के श्रद्धालु के लिए देवदूत बने SDRF के जवान, ऐसे बचाई जान

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर सामने आए। पैर फिसलने से एक बुजुर्ग यात्री यमुना नदी में जा गिरा। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यूपी के श्रद्धालु के लिए देवदूत बने SDRF के जवान

रविवार को उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु सुरेश चन्द्र निवासी अलीगढ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुथनौर के पास पैर फिसलने के कारण यमुना नदी में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बुजुर्ग यात्री का रेस्क्यू शुरू किया।

SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने बुजुर्ग तीर्थयात्री सुरेश चन्द्र का रेस्क्यू कर सकुशल यमुना नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने एसडीआरएफ के जवानों का आभार व्यक्त किया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button