Haridwar News

बारात में झूमते हुए लोगों को स्कॉर्पियों चालक ने रौदा, 1 की मौत, 31 घायल

ACCIDENT

बहादराबाद थाना क्षेत्र से एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। सड़क पर बेकाबू कार ने बरातियों को रौंद डाला। मौके पर ही एक बैंड वाले की मौत हो गई। जबकि 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रहे आसपास के गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर ज्वालापुर सीओ निहारिका सेमवाल और बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया इसके बाद पुलिस पर पहुंची टीम ने यातायात को सामान्य कराया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है तो वही घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 10 बराती अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि कुल 31 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कार चालक भी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें